88. साए में गेसुओं के

 

 

बिगड़ी बनाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

किस्मत जगाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

 

साए में गेसुओं के ले जाएंगे हश्र तक

हम को बचाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

 

गेसू दराज़ अपनी चर्चा है आशिकी का

आशिक़ बनाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

 

परवाज़ ला-मकान की मुश्किल नहीं है इनको

रब से मिलाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

 

बिगड़ा हुआ मुक़द्दर पल में संवारते हैं

ईमान सजाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

 

बंदा नवाज़ ख्वाजा कुदरत के राज़दान हैं

इरफान सिखाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

 

दरबार में तुम्हारे दावर जो आ गया है

रुतबा बढ़ाने वाले बंदा नवाज़ ख्वाजा

-+=
Scroll to Top