86. दीन का रास्ता चलाने

 

 

मुसीबत में पुकारूंगा बचाने आपको ख्वाजा

मेरी बिगड़ी हुई बिगड़ी बनाने आपको ख्वाजा

 

मेरे ख्वाजा ने आकर दरस बख्शा दीन अहमद का

तुम्हें बगदाद से भेजा सिखाने आपको ख्वाजा

 

यहां पर आपको भेजा बन कर दीन का रहबर

खुदा के दीन का रास्ता चलाने आपको ख्वाजा

 

कुफ्र को तोड़ कर इस्लाम के झंडे को लहराने

वो बख्शा है करामत के खजाने आपको ख्वाजा

 

शहंशाह भी फकीरों को सदा तस्लीम करते हैं

शहंशाह आए अपने सर झुकाने आपको ख्वाजा

 

नवाज़िश हम गरीबों पर किए हम बन गए खादिम

हमेशा याद करते हम दीवाने आपको ख्वाजा

 

यहां इस्लाम आएगा न था वहम ओ गुमान दावर

कहां भेजा खुदा डंका बजाने आपको ख्वाजा

-+=
Scroll to Top