आशिक के दिल पे लिखा है गौसुल्वरा का नाम!
जाने अली का नाम शहे – औलिया का नाम!!
जिस ने भी सिदक दिल से पुकारा है आप को!
इमदाद को भी आया वो फैज़े रसा का नाम!!
ठोकर से जिन्दा होगये मुर्दे भी कबर से!
कितनी करामतों का है गौसुल्वरा का नाम!!
ये नाम ही तो काफी है तावीज के लिए!
कितना हसीन वो पाक है हाजतरवा का नाम!!
बिगडे हुये जो काम थे एक पल में बन गये!
जिस ने भी ले लिया मेरे गौसुल्वरा का नाम!!
है आस्मान तक के रसाई हुजूर की!
लिखा हुआ है अर्श पे मुश्किल कुशा का नाम!!
सदके में गौसे पाक के मैं शाद काम हूँ!
दावर मेरी जबाँ पे है गौसुल्वरा का नाम!!