12. ऐ आलम-ए-असरार

 

 

ऐ कुल के मददगार मदद के लिए आओ

आओ मोरे सरकार मदद के लिए आओ

 

इमदाद करो आके हमारे मोरे हामी

ऐ मालिक दिलदार मदद के लिए आओ

 

आओ मोरे सरकार मोरी दादरसी को

रवदार रवादार मदद के लिए आओ

 

आसूदा करो आके हमारे दिल आरा

ऐ दावर-ए-सालार मदद के लिए आओ

 

ऐ सरवर-ए-आलम मोरी इमदाद को आओ

इमदाद है दरकार मदद के लिए आओ

 

ऐ हामी कुल देहर अता ऐ मोरे सरवर

ऐ हादी सरदार मदद के लिए आओ

 

महमिला कलाम के माहिर हुए दावर

ऐ आलम-ए-असरार मदद के लिए आओ

-+=
Scroll to Top