जलवये अहमद् दिखाया दिल को मेरे छीन लिया!
करके तू नाज़ व अदा दिल को मेरे छीन लिया!!
राज मेअराज मोहम्मद् का बताया मुरशद्!
था सनम अन्दाज लिया दिल को मेरे छीन लिया!!
हो गाया दिल टुकडे टुकडे एक इशारे से तेरे!
राज मेरा भी था दिल को मेरे छीन लिया!!
एक अजब ढंग से हमको पढाया कुरआन बातिन्!
और कल्मा को दिखाया दिल को मेरे छीन लिया!!
देखकर तेरा हुस्न बेहोश हुआ ये दावर!
तेरे कुरबान ये नाज़ व अदा दिल को मेरे छीन लिया!!