95. फ़िदा हो गए

 

 

हम तेरे आशना हो गए

सारे वादे वफ़ा हो गए

 

तेरे क़दमों पर सर रख दिया

सारे सजदे अदा हो गए

 

तेरी आँखों से पीकर शराब

हम बड़े पारसा हो गए

 

जो गए हैं तुझे देखकर

उनके दिल आईना हो गए

 

जो भी थामे है दामन तेरा

देखो वो क्या से क्या हो गए

 

तुझसे ख़ैरात जिसने भी ली

वो सभी बादशाह हो गए

 

तेरी सूरत किसी की नहीं

तुझ पे दावर फ़िदा हो गए

-+=
Scroll to Top