इमाम मुरसल रसूले अक़रम
सदा करम हो सदा करम
हमारे हामी रसूले सल्लम
सदा करम हो सदा करम
ऐ हामी-ए-कुल ऐ हादी-ए-कुल अता हो हर दम करम के साये
ऐ मोरे सरवर ऐ मोरे हमदम सदा करम हो सदा करम
इमाम मुरसल के हम सवालि इमाम मुरसल के हम अताई
दिखाए हम को वो हू का आलम सदा करम हो सदा करम
मुराद हासिल हुई है दिल की मिला है हम को के हादी-ए-कुल
मदद हमारी किए वो हरदम सदा करम हो सदा करम
रसूल अक़रम हुए हमारे रसूल अक़रम का है सहारा
मिला है हम को हमारा हमदम सदा करम हो सदा करम
करम करो ऐ करम के वाली दुआ है हमारी है माह-ए-कामिल
मुराद हासिल हुई है हर दम सदा करम हो सदा करम
इरादा दावर का है के मोहर मिला है हम को अदम का मोसिल
मुराद हासिल हुई दमादम सदा करम हो सदा करम