कूचये दिलदार में लेजाने वाला कौन है!
मेहजबीन के हुस्न को दिखलाने वाला कौन है!!
आज कुछ तो बात है जो बन संवर के बैठे हो!
सच बताओ आज घर में आने वाला कौन है!!
क्यूँ सरकती जा रही है आज चिलमन आपही आप!
आज गलियों में तेरी मर जाने वाला कौन है!!
मेरे दिल में है तेरी तस्वीर का अक्से हसीं!
तुझ को मेरा आईना दिखालाने वाला कौन है!!
मेरी किस्मत से जियादा खम है तेरी जुल्फ में!
ये बता गेसू को अब सुलझने वाला कौन है!!
मेरे मुर्शद ने मुझे गंजे खफी बतला दिया!
मुझ को दावर अब यहाँ समझा ने वाला कौन है!!