मेरे दर्दे दिल की दवा तो बतावो!
सरे बज्म अहले वफा तो बतावो!!
अभी मैं झुकादूँ जबीने मोहब्बत्!
मगर पहले मुझ को खुदा तो बतावो!!
मैं खुद ढून्डलूँगा उसे एक पल में!
जरा मुझको उस का पता तो बतावो!!
यहाँ अपने वाले बेगाने हुए हैं!
करूँ आज किस से गिला तो बतावो!!
तलाशे खुदा में निकला हूँ घर से!
मुझे अब राह् बुतकदा तो बतावो!!
हमेशा उलट फेर की बातें जाहीद!
तूम्हें आज क्या हो गया तो बतावो!!
ये क्या आज मस्जिद में बैठे हो दावर!
यहाँ कौन है आशना तो बतावो!!